Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सासनी 02 नवंबर। इगलास रोड पर सैय्यद के निकट रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए 23 वर्षीय युवक अर्जुन की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रविवार देर रात बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सासनी क्षेत्र के गांव हर्दपुर निवासी अर्जुन (23) पुत्र मनोज रविवार को अपनी बाइक से किसी निजी काम से कस्बे में आया था। देर शाम काम निपटाकर वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार पिंटू (25) पुत्र फिरोज खां निवासी मदारगड्डा (भोजगढ़ी) बालाजी सरिया फैक्ट्री में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। इगलास रोड पर सैय्यद के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल पिंटू को जिला अस्पताल हाथरस (बागला अस्पताल) रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अर्जुन की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। उसकी शादी इसी वर्ष 5 फरवरी 2026 को गरिमा उर्फ ज्योति के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन अपने माता-पिता की चार संतानों में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा होने के कारण उसकी मौत से माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान बेटे की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page