Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सादाबाद 02 नवंबर। आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बनें और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिले, इसी उद्देश्य से एकमतेज फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की जा रही है। फाउंडेशन द्वारा संचालित सक्षमतेज छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में दीपचंद इंटर कॉलेज, नौगांव, सादाबाद के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति राशि का चेक कॉलेज के प्रधानाचार्य देवीचरण सिंह एवं निधि गौतम को सौंपा गया। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी। इस पहल से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ ही उन्हें अपने भविष्य के सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर सिंह, अवधेश शर्मा, एडवोकेट संजय यादव, अजरुद्दीन फौजी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, दीपक कुमार तथा एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुनिकेश पचौरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एकमतेज फाउंडेशन के उद्देश्य और छात्रवृत्ति योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ऐसे हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को समय पर सहयोग मिलना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page