सादाबाद 02 नवंबर । क्षेत्र के गांव कूपा में युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के युवा नेता साकेत चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। शामिल धावकों ने निर्धारित 4800 मीटर की दूरी तय करने के लिए अपनी पूरी ताकत और दमखम लगाया। दौड़ के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में सासनी के रघु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सासनी के ही दानिश ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि दाऊजी के प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों द्वारा विजेता धावकों को प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 व तृतीय को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन में लवकुश, छोटू रेसर, राहुल, आरके चौधरी, योगेंद्र शर्मा, सूरज चौधरी, शुभम शर्मा, अभय शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर
November 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
3 नवंबर को दो घंटे बाधित रहेगी
November 2, 2026
मथुरा रोड पर हादसा: 50 वर्षीय महिला
November 2, 2026
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज
November 2, 2026
रूहेरी-रहना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर
November 2, 2026
दो दिन से बंद मकान में मिला
November 2, 2026
कमरे में फंदे पर लटका मिला कोल्ड
November 2, 2026
सासनी : सड़क हादसे में तीन बहनों
November 2, 2026
Weather
Hathras
9:54 pm,
Nov 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







