Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सादाबाद (सहपऊ) 02 नवंबर। सोमवार दोपहर नगला मौजी जाने वाले मार्ग पर बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि महिला का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, नगला भोलू निवासी रघुराज अपनी मोपेड पर खाली बोरियां लेकर नगला मौजी की ओर से आ रहा था। वहीं, नगला मौजी निवासी प्रियंका अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी। नगला मौजी तिराहे के पास बाग के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रियंका और रघुराज घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रघुराज को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि प्रियंका का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page