Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सादाबाद (सहपऊ) 02 नवंबर। सहपऊ कस्बे के पूर्व चेयरमैन रामकिशन वाष्र्णेय की पत्नी गोमती देवी का रविवार देर रात 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह वर्तमान में अपने पुत्र एवं रेलवे के सेवानिवृत्त गार्ड विनोद वाष्र्णेय के साथ अलीगढ़ में रह रही थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। गोमती देवी के निधन की सूचना मिलते ही सहपऊ कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। गोमती देवी जब तक सहपऊ में रहीं, अपने मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती रहीं। उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बे के अनेक लोग शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अलीगढ़ रवाना हो गए। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र जैसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र वर्मा, राम कुमार वाष्र्णेय सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page