सादाबाद (सहपऊ) 02 नवंबर। सहपऊ कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से बीमार चल रही थी और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनीता देवी (40) पत्नी मुकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई शीलेन्द्र निवासी जलेसर ने रविवार रात को कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को फोन कर अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोतवाली में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।सहपऊ कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से बीमार चल रही थी और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनीता देवी (40) पत्नी मुकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई शीलेन्द्र निवासी जलेसर ने रविवार रात को कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को फोन कर अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोतवाली में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।







