Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। बिसाना स्थित तारागढ़ वाली मैया मंदिर पर कान्हा शर्मा द्वारा फूल बंगला, छप्पन भोग, भजन संध्या एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तथा मैया की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक कान्हा शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उन्हें मां तारागढ़ वाली मैया की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। ऐसे आयोजनों से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, मनोज शर्मा, हरिचन्द्र माहौर, नाहर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, सुभाष शर्मा, तोफन बघेल, रतन चौधरी, राहुल चौधरी, बॉबी प्रधान, रवि, संजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page