Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय चंदपा के अंतर्गत आने वाले 33 केवी बिजली उपकेंद्रों पर 3 नवंबर 2026 को नियोजित शटडाउन के तहत अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऐहन उपकेंद्र पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं बामौली और अल्हेपुर उपकेंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक शटडाउन रहेगा। काशीराम उपकेंद्र पर दोपहर 12 बजे से शाम 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page