Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार रात करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान CCTV फुटेज में उसकी चाल और चप्पलों के आधार पर की। खास बात यह रही कि संदिग्ध के बाएं पैर में लगी जलने की चोट भी उसकी पहचान का अहम सुराग बनी। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात आरोपी ने एटीएम बूथ में घुसकर लोहे के टायर लीवर से मशीन तोड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने बूथ की ट्यूबलाइट भी तोड़ दी थी। हालांकि, एटीएम मजबूती से लगा होने के कारण वह उसे तोड़कर नकदी निकालने में सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एटीएम की तकनीकी जांच कर वारदात का संभावित समय रात 2:53 बजे से 3:10 बजे के बीच निर्धारित किया। इसके बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो बाएं पैर पर विशेष प्रकार से दबाव डालकर और चौड़े कदमों से चलता नजर आया।

पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि हलवाई का काम करने वाले सनी के बाएं पैर में करीब दो सप्ताह पहले नेपाल में मिठाई बनाते समय जलने की चोट लगी थी। CCTV फुटेज में दिखाई दे रही चाल और पैर की चोट के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान सनी के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने एटीएम तोड़ने की कोशिश करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह टायर पंचर ठीक करने में इस्तेमाल होने वाला रबर सॉल्यूशन सूंघकर नशा करता है। उसके पास कोई काम नहीं था और आर्थिक तंगी के चलते उसने नशे की लत पूरी करने के लिए एटीएम से चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात के समय हाथरस-मथुरा रोड पर कम आवाजाही का फायदा उठाने के उद्देश्य से मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एटीएम को निशाना बनाया। एटीएम तोड़ने के लिए उसने टायर पंचर की एक दुकान से लोहे का टायर लीवर भी चोरी किया था। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी वह एटीएम मशीन को तोड़ने में नाकाम रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी पुत्र लख्मीचंद, निवासी किला मढ़ैया, मुरसान के रूप में बताई है। पुलिस की इस कार्रवाई में CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी अहम साबित हुई।

जांच में एक कैमरे में संदिग्ध का कमर से नीचे का हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी चाल और चौड़ी पट्टी वाली चप्पलों का अध्ययन किया। फुटेज में वह बाएं पैर पर अधिक दबाव डालता और असामान्य रूप से चौड़े कदम रखता दिखा। हाथरस में मुरसान क्षेत्र में एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी करने का प्रयास करने वाले शातिर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में उसकी चाल और चप्पलों के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टायर लीवर भी बरामद किया है। शुक्रवार देर रात घटना को अंजाम दिया गया था। शनिवार सुबह एटीएम की हालत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने बूथ में घुसते ही ट्यूबलाइट तोड़ दी थी, जिससे अंधेरा हो गया और आंतरिक सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं आया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने आसपास के 300 मीटर दायरे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसपी ने बताया है कि जांच में एक कैमरे में संदिग्ध का कमर से नीचे का हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी चाल और चौड़ी पट्टी वाली चप्पलों का अध्ययन किया। फुटेज में वह बाएं पैर पर अधिक दबाव डालता और असामान्य रूप से चौड़े कदम रखता दिखा। जांच में पता चला कि किला मढ़ैया (मुरसान) निवासी सनी, जो पेशे से हलवाई है, के बाएं पैर में दो सप्ताह पहले नेपाल में मिठाई बनाते समय जलने से चोट लगी थी। पुलिस ने फुटेज की टाइमिंग और उसकी चाल का मिलान किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सनी ने बताया कि वह टायर पंचर में इस्तेमाल होने वाला रबर सॉल्यूशन सूंघने का आदी है। काम न होने और पैसों की कमी के चलते उसने नशे की लत पूरी करने के लिए एटीएम को निशाना बनाया। उसने एक दुकान से टायर लीवर चोरी कर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन मशीन मजबूत होने के कारण सफल नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page