Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 1 नवंबर। क्षेत्र के गांव उझनेरा में खेत पर आलू की बुवाई कर रहे एक परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर युवक के पिता को घायल कर दिया, जबकि उसकी मां के साथ भी हाथापाई की है। गांव उझनेरा निवासी राजेश कुमार पुत्र हरीशंकर पाठक ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने खेत पर माता रेखा देवी, पिता हरीशंकर पाठक और चाचा सूरजभान के साथ आलू की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामवीर, उसके बेटे सौरव, सुभाष और देवेंद्र वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फावड़े से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके पिता को काफी चोटें आईं और मां के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page