Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद (सहपऊ) 1 नवंबर। क्षेत्र के गांव खोंडा में विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। गाय की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। गाय को बचाने पहुंची पशुपालक की पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद पीड़ित ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार गांव खोंडा निवासी अजीत सिंह की गाय ने आठ दिन पहले ही एक बछिया को जन्म दिया था। वहीं शनिवार रात उनकी भैंस ने भी एक पड्डे को जन्म दिया। रविवार सुबह भैंस की आवाज सुनकर गाय अपने खूंटे से खुलकर उसकी तरफ जाने लगी। इसी दौरान घर के सामने लगे दो विद्युत पोलों में उतर रहे करंट की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

गाय को करंट लगते देख जब अजीत सिंह की पत्नी उसे बचाने पहुंचीं तो वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पशुधन विभाग के चिकित्सक डॉ. अमरीश पाल सिंह तथा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित अजीत सिंह ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गाय की कीमत करीब 45 हजार रुपये थी और हाल ही में उसने बछिया को जन्म दिया था। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। वहीं, विद्युत पोलों में करंट उतरने की घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page