Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। शहर के सराफा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजियाबाद पुलिस एक चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में एक सराफा कारोबारी के यहां पहुंची। पुलिस अपने साथ चोरी के मामले में एक आरोपित को लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में एक अधिकारी के यहां चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरी किए गए आभूषणों को आरोपित ने हाथरस के एक सराफा कारोबारी को बेच दिया था। इसी संबंध में पुलिस ने कारोबारी से पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में एक अधिकारी के यहां हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के आभूषण हाथरस के एक सराफा कारोबारी को बेचे गए हैं। इस जानकारी के आधार पर गाजियाबाद पुलिस आरोपित को साथ लेकर हाथरस पहुंची। यहां पुलिस ने संबंधित सराफा कारोबारी से आभूषणों की खरीद-बिक्री के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही आरोपित और कारोबारी का आमना-सामना कराकर आभूषणों की बिक्री से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करने का प्रयास किया।

इस मामले में सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हाथरस आई थी। मामला गाजियाबाद में हुई चोरी से संबंधित है। स्थानीय पुलिस को अवगत कराकर कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, अचानक गाजियाबाद पुलिस के सराफा बाजार पहुंचने से व्यापारियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page