Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सासनी 29 अक्टूबर। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में एक किसान के खेत पर रखी पुआल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सासनी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने तत्काल पानी की बौछारें डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास के खेतों तक नहीं फैल सकी और खड़ी फसलें सुरक्षित बच गईं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। इससे ग्रामीणों और किसान ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page