Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर। शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत हाथरस में बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम की रोकथाम के लिए पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की टीम ने श्रम प्रवर्तन विभाग के सहयोग से विभिन्न दुकानों से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। बाद में बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, रामलीला ग्राउंड और मेंडू रोड सहित आसपास के इलाकों में अभियान चलाया गया। टीम में थाना एएचटी पुलिस के साथ श्रम प्रवर्तन विभाग से सत्येंद्र मिश्रा और कर्मचारी प्रेम सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान तीन दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की गई। अभियान के दौरान टीम ने आमजन को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। लोगों से बच्चों से श्रम न कराने और बालश्रम या बाल भिक्षावृत्ति से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को देने की अपील की गई। इस दौरान नागरिकों को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के संरक्षण और बालश्रम की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page