Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। कस्बा मुरसान में आयोजित श्रीरामलीला के जनकपुरी कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना और आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजकों ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाएं और पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सीमा उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को श्रीरामलीला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजा गरुड़ध्वज सिंह, पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, पवन कौशिक, अज्जू गौड़, भालू अग्रवाल, राजेश शर्मा, दिलीप मित्तल, आदित्य भारद्वाज, ब्रजेश शर्मा, सूरज शर्मा, अजीत गोस्वामी, गिरीश दीक्षित और पवन मामा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page