Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल के मामले में हाथरस पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में किए जा रहे प्रयासों के चलते हाथरस को उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जनपदों में शामिल किया गया है। बुधवार, 28 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जनपद को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दूरसंचार विभाग (DoT) के कॉन्फ्रेंस हॉल, सीटीओ कंपाउंड, जीपीओ कैंपस, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित हुआ। इसमें CEIR पोर्टल और संचार साथी से संबंधित कार्यों की समीक्षा के साथ मोबाइल फोन बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को सम्मानित किया गया। हाथरस पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जयेंद्र कुमार अस्थाना ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान एडीजी दूरसंचार और डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज ने जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया।

CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से खोए या गुम हुए मोबाइल फोन की पहचान उनके IMEI नंबर के आधार पर करने और उनकी बरामदगी की प्रक्रिया में सहायता मिलती है। हाथरस पुलिस इस पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाथरस पुलिस के अनुसार, तकनीक के प्रभावी उपयोग से आमजन की शिकायतों के निस्तारण में मदद मिल रही है। पुलिस ने कहा कि वह नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page