अलीगढ़ 27 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा एमएसएमई उद्यमिता सहायता कार्यक्रम के तहत हाउ टू स्टार्ट ए होम केयर प्रोडक्ट बिजनेस विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की शुरुआत में आरके सक्सेना ने परिचयात्मक सत्र को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व और होम केयर उत्पादों के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद तकनीकी सत्र में विजया त्रिपाठी ने स्पंज मेकिंग, बर्तन स्क्रबर निर्माण, लिक्विड हैंड वॉश उत्पादन और मॉप मेकिंग जैसे विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कच्चे माल, मशीनरी, प्रारंभिक निवेश और स्टार्टअप योजना के मूलभूत पहलुओं को भी समझाया। उन्होंने उभरते उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाओं जैसे सीएम युवा, ओडीओपी, एमवाईएसवाई और वीएसएसवाई की पात्रता व लाभों के बारे में विस्तार से बताया। यूआईआईसी की अध्यक्षा प्रियांशी गोयल ने मुख्य वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल समन्वय सहायक कुलसचिव डा. मोहम्मद ओसामा एजाज द्वारा किया गया। वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और होम केयर उत्पाद व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण,
October 27, 2026
जूनियर प्रीमियर लीग: रॉयल स्ट्राइकर्स और वर्मा
October 27, 2026
हाथरस के मेला दाऊजी महाराज पंडाल में
October 27, 2026
हाथरस में प्रशिक्षित युवाओं को 2 नवंबर
October 27, 2026
हाथरस में 41 बीज दुकानों पर कृषि
October 27, 2026
एसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं
October 27, 2026
हसायन : बीज लेने के लिए साइट
October 27, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Oct 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









