Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 27 अक्टूबर। मुरसान में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुरसान पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के जवार निवासी आरिफ पुत्र खलील खां ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की शाम वह हाथरस में अपने अधिवक्ता के कार्यालय से बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे टिमरली रेलवे फाटक से जवार जाने वाले रास्ते पर पोखर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हाथरस निवासी हसनैन और मोइन ने उनकी चलती बाइक पर डंडा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने सरिया और डंडों से हमला कर दिया। वहीं, सादाबाद निवासी वकील और दो अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। हमले में आरिफ के पैर, घुटने, पसलियों और कंधे पर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page