Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार को पेपर रोल से भरा एक कैंटर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। कैंटर काशीपुर से आगरा जा रहा था। हादसे में चालक और उसके साथ सवार युवक बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी वेद प्रकाश कैंटर चला रहे थे। उनके साथ जिशान भी वाहन में सवार थे। कैंटर में पेपर रोल लदे हुए थे। चालक वेद प्रकाश ने बताया कि हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर से बचने के लिए उन्होंने कैंटर को मोड़ा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page