Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐहन में सोमवार तड़के देशी शराब के ठेके के पास बने उपलों के बिटोरों में अचानक आग लग गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, गांव ऐहन में देशी शराब के ठेके के पास उपलों के कई बिटोरे बने हुए थे। सोमवार तड़के अचानक उनमें आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रिहायशी इलाके तक आग फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से उसे फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। ग्रामीण मोहम्मद शकील ने एक अज्ञात व्यक्ति पर बिटोरों में आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page