Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव दरकई में एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल विवाहिता का जिला अस्पताल हाथरस में उपचार चल रहा है। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के गांव खोड़ किरयिच निवासी राहुल सिंह तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन वर्षा देवी की शादी गांव दरकई निवासी विष्णु कुमार से हुई है। आरोप है कि 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर में विष्णु कुमार अपनी बेटी को डांट रहा था। वर्षा देवी ने इसका विरोध किया तो विष्णु कुमार, असरफी पत्नी ओमप्रकाश, ओमवती पत्नी शैलेंद्र सिंह और राधा पत्नी अभिषेक ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके साथ मारपीट कर दी। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने वर्षा देवी के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप यह भी है कि विष्णु कुमार ने गाली-गलौज करते हुए भविष्य में जान से मारने की धमकी दी और घर में नहीं रहने देने की बात कही। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। 25 अक्टूबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page