सादाबाद 25 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव गढ़ी भगता में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। विवाहिता अपने कमरे में जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली। स्वजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और स्वजन से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई। जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी भगता निवासी 26 वर्षीय विवाहिता अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। स्वजन की नजर पड़ने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन महिला को फंदे से उतारकर उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। विवाहिता की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिक्योरिटी की नौकरी कर रहा पति भी घटना की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। स्वजन ने बताया कि महिला कमरे में जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पति राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान जून 2020 में उसकी शादी हुई थी और उसे पर इस समय दो बेटे भी हैं सुबह 6:00 बजे वह मथुरा में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी के लिए चला गया था और सुबह 9:30 तक उसकी अपनी पत्नी से बातचीत हुई, लेकिन उसके बाद उसका फोन रिसीव नहीं हुआ और दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कोई भी अनबन नहीं थी।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग, महिला से मारपीट का आरोप
October 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
दून स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि,सीबीएसई को-एड डे
October 25, 2026
दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से
October 25, 2026
दहेज में पांच लाख रुपये और कार
October 25, 2026
आगरा- अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस
October 25, 2026
कोटा-कपूरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
October 25, 2026
हाथरस में आगरा रोड पर युवक का
October 25, 2026
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला ‘बेस्ट क्लिनिशियन
October 25, 2026
Weather
Hathras
9:18 pm,
Oct 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







