सादाबाद 25 अक्टूबर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। हाथरस मार्ग पर दवा लेने आई महिला अपने मासूम बेटे के साथ बस की चपेट में आकर घायल हो गई। वहीं मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवाहा निवासी 25 वर्षीय अंजली देवी पत्नी रिंकू अपने दो वर्षीय पुत्र गुन्नू के साथ सादाबाद में एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने आई थीं। हाथरस मार्ग पर सड़क किनारे पैदल चलते समय अचानक एक बस की चपेट में आने से मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने मां-बेटे का उपचार किया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। दूसरी ओर मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अरौठा भट्टा निवासी 45 वर्षीय जैकी पुत्र चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग, महिला से मारपीट का आरोप
October 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
दून स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि,सीबीएसई को-एड डे
October 25, 2026
दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से
October 25, 2026
दहेज में पांच लाख रुपये और कार
October 25, 2026
आगरा- अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस
October 25, 2026
कोटा-कपूरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
October 25, 2026
हाथरस में आगरा रोड पर युवक का
October 25, 2026
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला ‘बेस्ट क्लिनिशियन
October 25, 2026
Weather
Hathras
9:26 pm,
Oct 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







