
हाथरस 24 अक्टूबर। नगर की आगरा रोड पर एसआरएच हॉस्पिटल का पूजा-पाठ के साथ भव्य शुभारंभ हो गया। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल में मरीजों को विभिन्न रोगों के उपचार के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। हॉस्पिटल में सभी प्रकार की इंडोर और आउटडोर चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
हॉस्पिटल में स्त्री रोग से संबंधित ओपीडी की जिम्मेदारी नगर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा सिंह संभालेंगी। इसके अलावा, 1 नवंबर से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी भी शुरू होगी। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक, वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. रवि दुबे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हेमंत गुप्ता दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
एसआरएच हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए एनआईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां डिलीवरी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे। हॉस्पिटल को आधुनिक चिकित्सा मशीनों और आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञताओं से संबंधित उपचार मिल सकेगा।
एसआरएच हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजेश गौतम नगर के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं, डॉ. दीपिका शर्मा भी कई वर्षों से हाथरस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अनुभवी चिकित्सकों के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस हॉस्पिटल से नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है।







