हाथरस 23 अक्टूबर। जनपद में प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग वालीबॉल और जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक बस्ती में होगा। वहीं, प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुए। जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल के ट्रायल जितेंद्र सिंह ने लिए, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग वालीबॉल के चयन एवं ट्रायल गौरव, हर्षित उपाध्याय, सीमा सागर और असलम खां द्वारा कराए गए। इस अवसर पर सुश्री दीपा कश्यप भी उपस्थित रहीं। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को संबंधित प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव में मतदान समाप्त,
October 23, 2026
दूध पीने से परिवार की बिगड़ी तबीयत,
October 23, 2026
यूपी टीजीटी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर,
October 23, 2026
शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी
October 23, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में आठ
October 23, 2026
मुरसान : खेत पर गए किसान से
October 23, 2026
सासनी : राजतिलक के साथ रामलीला महोत्सव
October 23, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Oct 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









