Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सासनी 23 अक्टूबर। कस्बे में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार देर रात अयोध्या चौक पर भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का भव्य मंचन किया गया। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से राज्याभिषेक की परंपरा निभाई गई। देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित राजगद्दी पर विराजमान कराया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी गई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम का अभिषेक कराया और उन्हें राजगद्दी पर विराजमान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार शर्मा एवं शालिनी शर्मा तथा एसडीएम शिव प्रकाश ने राजतिलक की रस्म निभाई। रामलीला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को भगवान श्रीराम के स्वरूप के हाथों प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित कराया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र शर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, लीलाधर शर्मा, प्रमोद गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page