Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 23 अक्टूबर। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत हाथरस और अलीगढ़ जनपद में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। गुरुवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। हाथरस में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 62.16 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 46.96 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, अलीगढ़ में शिक्षक सीट पर 52.61 प्रतिशत तथा स्नातक सीट पर 47.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों की ओर से मतदान केंद्रों के बाहर पर्चियां वितरित करने के लिए उनके मतदान अभिकर्ता बस्ते लेकर मुस्तैद हो गए थे। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान पर्ची उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन और हार्डकॉपी वाली मतदाता सूची में नाम तलाशे गए और मतदाताओं को पर्चियां दी गईं। मतदान केंद्र में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं के मोबाइल फोन और बैग बाहर रखवाए। इसके बाद मतदाताओं की बाईं हाथ की उंगली पर अमिट स्याही लगाई गई। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं ने बैलेट पेपर पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने अंक ‘1’ लिखकर मतपत्र मतपेटी में डाला। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page