Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


मुरसान 22 अक्टूबर। क्षेत्र में एक घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे दो युवकों पर बाथरूम के रोशनदान से महिला का मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और महिला की मां को धक्का देकर मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि चंदपा क्षेत्र के चुरसैन गांव निवासी बिन्दू खां, रिहान और अकरुद्दीन पिछले करीब एक महीने से उनके घर पर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी बाथरूम में स्नान कर रही थीं। तभी रिहान और अकरुद्दीन ने रोशनदान से छिपकर मोबाइल से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पत्नी ने दोनों को ऐसा करते देख शोर मचाया तो उनकी मां और वह मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवक आक्रामक हो गए और धमकी देते हुए उनकी मां को धक्का देकर भाग निकले। इसके बाद ठेकेदार बिंदू खां को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। लेकिन बिंदू खां ने भी आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर भी सूचना दी। घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page