Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर । थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में सिंघाड़ा तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव नगला कांच निवासी रुकमणी पत्नी उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने जेठ सतीश के खेत से दो किलो सिंघाड़े तोड़कर लाई थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाली शशि पत्नी हुकम सिंह, मितलेश पत्नी रामकिशोर, पूनम और प्रायशी पुत्री हुकम सिंह से विवाद हो गया। रुकमणी का आरोप है कि उक्त महिलाओं ने उसकी बेटी मधु को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर घसीटा। इसके बाद खरंजे पर गिराकर लात-घूंसों और ईंटों से मारपीट की। बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब वह उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, मारपीट में उसकी बेटी मधु के मुंह और गर्दन पर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page