सासनी 18 अक्टूबर । कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अलग हटकर अचानक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा के सासनी स्थित आवास पर पहुंच गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें भगवान परशुराम शोभायात्रा का उद्घाटन करके सादाबाद से ही रायबरेली वापस लौटना था, लेकिन यतेन्द्र शर्मा के आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए समाजवादी पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है। पहले जहां प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी, वहीं अब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है और वे जेल के अंदर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मंत्री पांडेय ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के लालच में विपक्ष युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते विपक्ष देशविरोधी गतिविधियों पर उतारू है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष तपन जौहर, जिला मंत्री विपुल लुहाड्या, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, पार्षद अंकुश भाटिया, अनिल दीक्षित, दुर्गेश पचौरी, शुभम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, राजवंश सिंह, शिव कुमार प्रधान, अंजय जैन, सतीश चंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, ऋषि शर्मा, उपवन गुप्ता, नाहर सिंह, विकास सिंह, अभय चौधरी, दीपक, सिंबा, विशाल गुप्ता, तुषार कुमार और सोनू ठाकुर, चमन घोषी, धनेश दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







