Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अक्टूबर । कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधिकारियो के आदेशानुसार उनके कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार मय हमराहियान मिशन शक्ति टीम महिला कांस्टेबल रचना,महिला कांस्टेबल शिवानी शर्मा,महिला कांस्टेबल श्वेता के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थान मेला जल बिहार में आने जाने वाली महिलाओं से छीटाकशी करने के संबंध मे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।कोतवाली में तैनात कार्यरत वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवेश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि मै मिशन शक्ति प्रभारी मय हमराहियान मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल रचना,महिला कांस्टेबल शिवानी शर्मा,महिला कांस्टेबल श्वेता के थाना हाजा से बहवाले रपट नंबर छब्बीस सत्रह अक्तूबर को समय ग्यारह बजकर उन्तीस मिनट बजे पर थाना हाजा से मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत रवाना होकर गढौला इण्टर कॉलेज से प्रोग्राम कर देखरेख शान्ति व्यवस्था ड्यूटी कस्वा हसायन में लगे जल बिहार मेला में पहुँचे।तो मेला भ्रमण के दौरान देखा कि एक लडका मेले मे आने जाने वाली महिलाओ से छींटाकशी कर रहा है।मेले में लगी खिलौनो की दुकान की आढ़ से कुछ दूर पहले छिपकर देखा कि वह लडका एक महिला से कह रहा था,आओ मेरी जान जैसें शब्दो का प्रयोग कर रहा है।हम सभी पुलिस ने सुना और पूर्ण विश्वास होने पर कि यही लडका महिला से अश्लील हरकते करते हुए छींटाकशी कर रहा है।तत्काल हम पुलिस वालो ने एक बारगी दबिश देकर उस लड़के को मेले मे पकड लिया।पकडे गए लड़के से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो लडके ने अपना नाम पिंटू पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सिहोरी उम्र पच्चीस वर्ष बताया।जिसकी जामा तलाशी कोई शह बरामद नहीं हुई।पकडे गए युवक का यह जुर्म धारा दो सौ छियानवें भारतीय न्याय संहिता की हद को पहुंचता है।अतः युवक को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब साढे बारह बजे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page