Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अक्टूबर । बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तहत हुए इस आयोजन में पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदित्य ने पहला, पुरुषोत्तम ने दूसरा और भानुप्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद दलाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान डॉ. विश्वदीप उपाध्याय, डॉ. हर्ष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंबुज कुमार बिंद, डॉ. पवन कुमार भारती, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अविनाश सिंह और डॉ. संजय कुमार समेत कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page