Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र में कस्बा, देहात में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के शुभारंभ पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के समक्ष प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। कई स्थानों पर माता रानी को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए हैं।

कस्बा बिसावर में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा बिसावर के पैठ बाजार स्थित नई मार्केट में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से आरती की गई। उद्योगपति धीरज चौधरी ने माता रानी की आरती उतारकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली के जयकारे लगाए। आरती संपन्न होने के बाद भक्तों को हलवा, चना और केले का प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र के दौरान कस्बे में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ जुट रही है। धार्मिक आयोजनों से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है। सुबह और शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी का गुणगान कर रहे हैं। जगह-जगह गूंज रहे माता रानी के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page