Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव लुहेटा खुर्द कलां के निकट कैंटर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कैंटर और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव लुहेटा खुर्द निवासी रेखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति श्याम सुंदर उम्र 35 वर्ष दिल्ली में रहकर काम करते थे। आठ अक्टूबर को वह अपने निजी कार्य से गांव आए हुए थे। शाम करीब 3:15 बजे वह लुहेटा खुर्द चौराहे के निकट खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान मुरसान की तरफ से आ रहे कैंटर के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए विपरीत दिशा में जाकर उनके पति को टक्कर मार दी। हादसे में श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page