Hamara Hathras

Latest News

सासनी 15 अक्टूबर  । सासनी क्षेत्र के गांव चंदैया में धान एकत्रित करते समय 11 वर्षीय बालक प्रिंस को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पिता राजकुमार तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, उसके चाचा कुलदीप ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव चंदैया निवासी प्रिंस खेत में धान एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता राजकुमार बिना देर किए उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

इस बीच प्रिंस के चाचा कुलदीप ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया। हालांकि, इस दौरान सांप की मौत हो गई। इसके बाद परिजन मरे हुए सांप को भी जिला अस्पताल ले गए, ताकि चिकित्सक सांप की पहचान करने में उसकी मदद ले सकें और उपचार के संबंध में उचित निर्णय कर सकें। जिला अस्पताल में प्रिंस का उपचार किया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page