Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 अक्टूबर । कस्बा मुरसान के मथुरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदाता सम्मेलन हुआ। इसमें स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप गुरु और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर हरिकेश तिवारी के समर्थन में वोट देने की अपील की गई। सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, मानवेंद्र प्रताप गुरु के भाई नागेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह, सादाबाद विधानसभा संयोजक चौधरी चंद्रवीर सिंह, मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा और मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी भी मौजूद रहे। इनके अलावा दिलीप मित्तल, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार प्रधान और आदित्य भारद्वाज समेत कई स्नातक और शिक्षक मतदाताओं ने भी भाग लिया। सम्मेलन में दोनों प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page