सादाबाद 15 अक्टूबर । मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से संविलियन विद्यालय बिसावर प्रथम की तीन छात्राओं को एक दिन के लिए बैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्राओं ने भारतीय स्टेट बैंक की बिसावर शाखा में विभिन्न पदों पर बैठकर बैंकिंग कार्यप्रणाली को समझा। इस अनूठी पहल से छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम के तहत विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा रागिनी को एक दिन के लिए शाखा प्रबंधक, कक्षा छह की छात्रा चंचल को क्लर्क और उमायरा को कैशियर की जिम्मेदारी दी गई। तीनों छात्राओं ने बैंक अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझा और बैंक में आने वाले ग्राहकों से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को नया खाता खोलने, रुपये जमा करने और निकालने, ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया, नकदी प्रबंधन तथा ग्राहक सेवा के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं ने बैंक के अलग-अलग काउंटरों पर बैठकर कर्मचारियों की कार्यशैली देखी। साथ ही ग्राहकों की समस्याओं के समाधान और बैंकिंग सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझी। बैंक प्रबंधक ने छात्राओं को बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवाभाव का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार और नोडल शिक्षक अमित प्रताप सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ में धूमधाम से निकली भव्य राम
October 15, 2026
हाथरस में बुखार और अचानक तबीयत बिगड़ने
October 15, 2026
दुर्गा पूजा के दौरान मारपीट, महिला का
October 15, 2026
हाथरस में महिला से ठगी, सोने का
October 15, 2026
हाथरस: गोपेश्वर मंदिर के बाहर मिला 60
October 15, 2026
छात्र-छात्राओं को दी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की
October 15, 2026
धान के खेत में काम कर रहे
October 15, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Oct 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






