Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 अक्टूबर। जनपद के विकासखंड हसायन की न्याय पंचायत श्रीनगर क्षेत्र के गांव खुशालगढ़ में रास्ते पर महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के चलते गांव में गंदगी बढ़ने और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार पानी जमा रहने से आसपास गंदगी बढ़ रही है। इसके साथ ही मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों को डर है कि यदि समय रहते जलभराव की समस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page