हाथरस 15 अक्टूबर । मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत आज श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) मंजु वर्मा के निर्देशन में किया गया। व्याख्यान के दौरान डॉ. अनिल कुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और पूरी लगन एवं मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू आर्य ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिशन शक्ति की सदस्य डॉ. रंजना एवं डॉ. शशि का विशेष सहयोग रहा। इस व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें अपने करियर और भविष्य के प्रति लक्ष्य-केंद्रित बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16 अक्टूबर को हाथरस मंडी बंद रहेगी
October 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में दो दिवसीय अग्रसेन मेले का
October 15, 2026
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16
October 15, 2026
हाथरस में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने
October 15, 2026
सिकंदराराऊ : स्विफ्ट कार की टक्कर से
October 15, 2026
मुरसान : नाश्ते के पैसे मांगने पर
October 15, 2026
मुरसान : खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी
October 15, 2026
मुरसान : आय प्रमाण पत्र के आधार
October 15, 2026
Weather
Hathras
9:29 pm,
Oct 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









