Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 अक्टूबर। कस्बे के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम एवं करीम नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी परिसर में इस वर्ष भव्य दीपावली महोत्सव और सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। ठेकेदार सुमित कुमार द्वारा निजी व्यय पर प्रस्तावित इस आयोजन को नगर पालिका परिषद के बोर्ड ने प्रस्ताव संख्या-7 पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार सुमित गुप्ता ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी मुशीर कुरैशी और अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सेना को प्रार्थना पत्र देकर मेले के आयोजन की अनुमति मांगी थी। पालिका अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव को बोर्ड के समक्ष विचारार्थ रखा गया, जहां सभासदों ने विचार-विमर्श के बाद इसे मंजूरी दे दी।

आयोजन स्थल पुरानी पानी की टंकी परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी के निर्देश पर साफ-सफाई भी कराई गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार मेले के आयोजन के लिए अभी तक प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में आयोजन को लेकर कस्बे में चर्चा बनी हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने बताया कि इस बार दीपावली पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव मेला ऐतिहासिक और आकर्षक होगा। उनके अनुसार, मेला एक नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और नगर पालिका की ओर से आयोजन को सहमति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page