Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर। सासनी क्षेत्र में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर शाम एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक से ट्रैक्टर में लोड किए जा रहे सरकारी चावल के 200 बोरे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रशासन ने बरामद चावल को स्थानीय राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच में जुटा है। ट्रैक्टर और चावल के इस कथित खेल में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही, इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।अब सवाल यह है कि गरीबों के लिए आने वाला सरकारी राशन कालाबाजारी के नेटवर्क तक कैसे पहुंचा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page