Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अक्टूबर। क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय नगला रति व संविलियन विद्यालय इटर्नी के छात्र-छात्राओं ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा हसायन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन से जुड़ी वित्तीय साक्षरता से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान बैंक अधिकारियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को बैंक में होने वाले विभिन्न दैनिक क्रियाकलापों का लाइव डेमो दिखाया गया। बच्चों को नया बचत खाता खोलने, खाते में नगद राशि जमा करने व निकालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा आरटीजीएस, नेफ्ट, एटीएम कार्ड के उपयोग, विभिन्न प्रकार के बैंक खातों और उन पर मिलने वाली ब्याज दरों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय इटर्नी शैलेंद्र यादव ने आज के डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए बच्चों को केवाईसी की अनिवार्यता और साइबर क्राइम से बचाव के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया, साथ ही साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1930) की जानकारी दी गई। व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर कस्तूरबा विद्यालय नगला रति के विद्यार्थी व अध्यापिकायें रेनू शर्मा, प्रियंका पांडे एवं शैलेंद्र यादव संविलियन विद्यालय विद्यालय इटर्नीउपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page