Hamara Hathras

Latest News

सासनी 12 अक्टूबर । आज कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 6.0 के तहत कस्बा में जागरूक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ महिला तहसीलदार डॉली यादव, इंस्पेक्टर विपिन चौधरी, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ पवित्र विद्यालंकार ने हरी झंडी दिखाकर कस्बा के लिए रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ सिटी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने को कहा। जिससे कि समाज में नारी को सम्मान मिल सके। एसडीएम ने महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनको निष्पक्ष कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान रैली आगरा अलीगढ़ हाईवे पर प्रकाश अकैडमी से शुरू होकर कस्बा के कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, ब्राह्मनपुरी, बस स्टैंड होते हुए पुनः प्रकाश अकैडमी पहुंची। जहां पर रैली का समापन हुआ। रैली में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं अपने हाथों में नारे लिखी हुई पत्रिकाएं लेकर महिलाओं को सम्मान के प्रति जागरूक कर रही थी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने कहा है कि मेरा प्रथम दायित्व महिलाओं को सम्मान दिलाना है अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार होता है तो वह तुरंत थाने में आकर अपनी प्राथमिकी दर्ज कराए । इस मौके पर महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। महिलाओं को वीमेन हेल्पलाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसआई रणजीत सिंह, कस्बा प्रभारी दीपक शुक्ला, महिला चौकी प्रभारी प्राची शर्मा, एवं समस्त कोतवाली स्टाफ स्टाफ एवं कन्या गुरुकुल की छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page