सिकंदराराऊ (हसायन) 12 अक्टूबर । क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में महामाई के भक्तो के द्वारा द्वितीया शारदीय नवरात्रि को महामाई माॅ भगवती की स्तुति कर पूजा अर्चना कर भक्ति की ज्योति प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बनाने के लिए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दी।अश्विनी क्वार मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि बारह अक्तूबर दिन सोमवार को वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन पौराणिक परंपरा के तहत महामाई के शारदीय नवरात्र में भोर की पहली किरण से महामाई पराम्बा जगत जननी मॉ जगदम्बा के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा भोर की पहली किरण में महामाई के द्वितीया स्वरूप महामाई माँ ब्रहमचारिणी की घर-घर व महामाई के मंदिरों में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण व स्तुति,महामाई के दुर्गा चालीसा,दुर्गा सप्तमी पाठ कर पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दिए।महामाई के भक्तों ने घर-घर में गाय के गोबर से बने उपले की अग्यारी कर अग्यारी पर घृत,घी,लौंग,कपूर,घूघंर,बतासे अर्पित कर पूजा अर्चना कर महामाई के दरबार में जल व दुग्ध से अभिषेक करने के लिए पहुंचे।महामाई के दरबार में भोर की पहली ही किरण से जल दुग्ध से अभिषेक व पूजा अर्चना का क्रम जारी दिखाई दिया।महामाई के दरबार में घंटा बजाकर महामाई के जयकारे लगाए जाने के दौरान वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ : नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां बह्मचारिणी की पूजा
October 12, 2026
सहपऊ : 100 नेत्र रोगियों की हुई जांच, 10 मरीज मोतियाबिंद के मिले
October 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ : नवरात्र के दूसरे दिन हुई
October 12, 2026
सहपऊ : 100 नेत्र रोगियों की हुई
October 12, 2026
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा : जीटी
October 12, 2026
सिकंदराराऊ के गांव इशेपुर नार्था में घर
October 12, 2026
हाथरस में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के
October 12, 2026
अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल नारी जागृति मंच
October 12, 2026
हाथरस जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पर कार्रवाई,
October 12, 2026
Weather
Hathras
11:09 pm,
Oct 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








