Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अक्टूबर। हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधरा में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पति ने महिला के सिर पर लोहे की सरिया से हमला किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान तुलसी पत्नी उत्तम सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण महिला कुसुम लता के मुताबिक, वह दूसरे गांव से लौट रही थीं, तभी एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ है और उसके पिता ने मां को मार दिया है। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां तुलसी गंभीर हालत में मिलीं। पहले एंबुलेंस बुलाई गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उत्तम सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। दंपती के तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार करीब दो महीने पहले नगला खान से गढ़ी गिरधरा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। तुलसी का मायका कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में बताया गया है। महिला की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उत्तम सिंह ने तुलसी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार किया। घटना के बाद पति के ई-रिक्शा लेकर वहां से चले जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, विवाद की वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम अभी स्पष्ट नहीं है। इन तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस पति पर लगे आरोपों समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page