Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में रविवार से शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो गई।शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयों ने घर घर में महामाई माॅ भगवती देवी चामुंडा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।शारदीय नवरात्र में सुबह भोर की पहली किरण से ही महामाई के भक्तों ने उपले (कंडे)पर अग्यारी कर लौंग,धूप,नैवेद्य,पुष्प बतासा,घूंघर अर्पित कर महामाई की स्तुति कर आराधना की गई।शारदीय नवरात्र के पहले दिन तमाम भक्तों के द्वारा घट स्थापना कर नौ दिन के नवरात्र उपवास (व्रत)भी रखे।शारदीय नवरात्र में भक्तों ने महामाई प्राचीन माता पथवारी मंदिर और शीतला देवी के मंदिर पर पहुंचकर महामाई माॅ भगवती पर जल और दुग्ध से अभिषेक कर महामाई के पहले स्वरूप माॅ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।महामाई के गुणगान दुर्गा चालीसा,दुर्गा सप्तसती पाठ,आरती व श्लोक मंत्रोच्चारण के साथ भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा लगाए महामाई के जयकारों से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।महामाई के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड दिखाई दी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page