Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अक्टूबर। हाथरस और अलीगढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 5.84 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। इस परियोजना के पूरा होने से मुरसान, इगलास और आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों, व्यापारियों तथा रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना के तहत मुरसान से इगलास की ओर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण यहां वाहनों का दबाव बना रहता है। खासकर भारी वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत सड़क को दोनों तरफ चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग पर उच्च गुणवत्ता का डामरीकरण भी कराया जाएगा, जिससे सड़क की स्थिति बेहतर होगी और यातायात अधिक सुरक्षित व सुचारू हो सकेगा। शासन से प्रस्ताव को अनुमोदन मिलने के बाद अब अंतिम वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शेष है। इसके पूरा होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, व्यापारियों को माल की आवाजाही और दैनिक यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page