
हाथरस 11 अक्टूबर। वाराणसी में 15 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद हाथरस के खिलाड़ियों का चयन 12 अक्टूबर को किया जाएगा। चयन ट्रायल अपराह्न 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होगा। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 13 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के बीच होनी चाहिए। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।






