Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 अक्टूबर। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला रामराय में गहरे तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव नगला रामराय निवासी नीरज (35) पुत्र घर से शौच के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के पास स्थित गहरे तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिरकर डूबने लगा। युवक को तालाब में डूबता देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण उसे तालाब से बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिजन युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नीरज मानसिक रूप से बीमार था और उसे अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page