Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर। मुरसान के व्यापारी मोहल्ला निवासी ससुरालजनों पर विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला धौरपुर निवासी नेहा पुत्री राजेंद्र कुमार ने महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नेहा के अनुसार, उसकी शादी 21 अप्रैल 2025 को मुरसान निवासी पंकज राघव पुत्र राकेश राघव के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई 2026 को पति पंकज, ससुर, सास, ननद और चचिया सास ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर उसके पिता ससुराल पहुंचे। इसके बाद मुरसान चेयरमैन देशराज सिंह के यहां दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ। हालांकि, आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता और भाई के साथ भी मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया था। नेहा का आरोप है कि 28 जुलाई को ससुरालजनों ने उसे उसके चार माह के बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और ससुराल पक्ष के लोगों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page